फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली बाईपास का निर्माण 31 मार्च तक होगा पूरा

विज्ञापन
शामली गांव सिंभालका के पास निर्माणाधीन पुल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली बाईपास का निर्माण 31 मार्च तक होगा पूरा
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास की जद में सिंभालका गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले फ्लाईओवर का लिंटर खुलने से मेरठ-करनाल जाने वाले वाहनों को आवागमन में सुविधा हुई है। एक माह में सिंभालका के पास फ्लाईओवर को शामली बाईपास के संपर्क मार्ग को जोड़कर सड़क तैयार करा दी जाएगी।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर दस किमी लंबाई का शामली बाईपास प्रस्तावित है। सिंभालका गांव के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर बाईपास के फ्लाईओवर का निर्माण पिछले एक साल से चल रहा है। फरवरी माह की शुरुआत में सिंभालका फ्लाईओवर पर हाईवे को रोक कर दोनों ओर आने जाने का रास्ता बनाया गया था। फ्लाई ओवर के ऊपर सीमेंट के गार्डर रखकर लिंटर डालने का काम शुरू किया गया था। लिंटर डालने के लिए फ्लाई ओवर के नीचे का मुख्य मार्ग बंद कर साइड से वाहनों को निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को निर्माण एजेंसी मेरठ की कृष्णा कंट्रेक्शन कंपनी ने फ्लाईओवर का लिंटर का ढूला खोल दिया गया है। इससे मेरठ-करनाल के फ्लाई ओवर के नीचे से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि फ्लाईओवर और एप्रोच रोड को जोड़ने के लिए एक माह का समय लग जाएगा। फरवरी माह में सेंहटा से लेकर तहसील के पास और तहसील से साईंधाम के मार्ग को भी दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें