फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ प्रमुख के बयान का स्वागत करते हैं: अतहर शम्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
संघ प्रमुख के बयान का स्वागत करते हैं : अतहर शम्सी
विज्ञापन

शामली, कैराना। अल कुरआन एकेडमी कैराना के डायरेक्टर मुफ्ती अतहर शम्सी ने सोमवार को प्रेस नोट जारी किया। जिसमें बताया कि वे संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का स्वागत करते हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि हिंदू और मुस्लिम अलग नहीं, बल्कि सभी भारतीयों का डीएनए एक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरआन में यह शिक्षा दी गई हैं कि अगर वे तुम्हारी तरफ पहल करें तो तुम उनकी इस पहल को कबूल करो और अल्लाह पर भरोसा करो। अगर संघ प्रमुख के बयान को कुरआन की इस आयात की रोशनी में देखा जाए तो अब हमारा फर्ज है कि हम अल्पसंख्यकों के प्रति संघ प्रमुख की इस पहल का स्वागत करें। अब संघ प्रमुख अपने बयान के अनुरूप आगे बढ़कर कुछ व्यवहारिक कदम उठाएं, जिससे देश के विभिन्न समुदायों के बीच की दूरियां दूर हों। उन्होंने सरकार एवं जनता दोनों से संघ प्रमुख के बयान को खुले दिल से कबूल करने और इसके अनुसार सभी जरूरी कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें