कैराना में सड़क पर भरा पानी का वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। क्षेत्र में पिछले दो दिन से रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। जिसके बाद जहां अनेकों स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कुछ लोगों ने सड़क के गड्ढों में भरे पानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर चेयरमैन से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है।
कैराना कोतवाली की बराबर में जाने वाले रास्ते पर आईशा मस्जिद के निकट की सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। आसपास के घरों के पानी की निकासी न होने के कारण घरों का गंदा पानी भी सड़क के गड्ढों में भर गया है। जिस कारण वाहन चालकों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। रविवार को कुछ जागरूक लोगों ने सड़क के गड्ढों भरे पानी की एक वीडियो व्हाट्सएप ग्रुपों पर डाल कर पालिका चेयरमैन से जल्द सड़क बनवाने की गुहार लगाई है। वीडियो में बताया गया है कि सड़क टूटी होने के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। इसके साथ ही सड़क पर लगातार गंदा पानी भरा होने के कारण संक्रामक बीमारियां भी फैलने की आशंका बनी हुई हैं।