शामली में रक्षाबंधन के दिन लगा वाहनों का जाम।
- फोटो : SHAMLI
शामली। रक्षाबंधन पर मेरठ-करनाल समेत दूसरे हाईवे पर जगह-जगह जाम लगने सेे बसें फंस गईं। शामली रोडवेज बस अड्डे पर पर आने में यूपी रोडवेज की बसों कई घंटे लग गए। शहर के मुख्य मार्गों पर आने जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुढ़ाना रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक ट्रक खराब होने से शामली शहर में समूचा मेरठ-करनाल हाईवे पर आधा किमी तक जाम लग गया। जिसमें दुपहिया से लेकर चार पहिया वाहन फंस गए। जाम के हालात यह हो गए कि शहर के राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज से लेकर विजय चौक, अजंता चौक, बस अड्डा, बुढ़ाना रोड़ से लेकर बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक जाम लगा रहा है। जाम लगने से मेरठ-मुजफ्फरनगर, सहारनपुर की ओर से वाहनों को बस अड्डे तक आने में दो घंटे से लेकर ढाई घंटे तक लग गए।
शहर के अंदर विजय चौक, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, शिव चौक से लेकर शहर के धीमानपुरा रोड फाटक पर छोटे और बड़े वाहनों की भीड़ लग गई। ज्यादा वाहनों की भीड़ के कारण आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहर यातायात अधीक्षक प्रभारी संजय राणा ने बताया कि रक्षाबंधन पर शहर के मुख्य मार्गों पर भारी संख्या में छोटे-बडे़ वाहन और बाइक आजाने सेेे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। दूूूसरी ओर लगातार बारिश से सड़कों में गड्ढे होने धीमी गति से वाहन चले। पूरे दिन शहर के सभी हाईवे मुख्य मार्ग जाम से प्रभावित रहे।
शामली में लगी वाहनों की भीड़।- फोटो : SHAMLI