फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सलेमपुर मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान, स्थाई समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर पिछले कई महीनों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। सड़क पर जमा गंदा पानी गांव-देहात से आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ग्रामीण जुल्फिकार ने बताया कि क्षेत्र में पक्के नालों की व्यवस्था न होने के कारण बारिश या अन्य कारणों से पानी सड़क पर जमा हो जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बस्ती निवासी दिलशाद के अनुसार, पहले भी पानी निकासी के लिए कच्चा नाला खुदवाया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही समस्या फिर से जस की तस हो गई। अनीश ने बताया कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोग कस्बे तक आते-जाते हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। खासकर स्कूली बच्चों के लिए यह रास्ता बेहद कठिन हो गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान चमन सिद्दीकी ने बताया कि जलभराव की समस्या को देखते हुए कई बार कच्चे नाले के माध्यम से पानी की निकासी कराई गई है। साथ ही पक्के नाले के निर्माण के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें