फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्लों में जलभराव, गंदगी से लोग परेशान

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला कलंदरशाह मक्का वाली मस्जिद के पास फैली गंदगी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मोहल्लों में जलभराव, गंदगी से लोग परेशान
विज्ञापन

शामली। संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह चल रहा है, लेकिन शहर के कई मोहल्लों में गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है जब साफ-सफाई नहीं होगी, तो संक्रामक रोगों की रोकथाम कैसे हो पाएगी। इसकी परवाह न नगरपालिका को है और न ही स्वास्थ्य विभाग को।
शहर के मोहल्ला पंसारियान में नालियां न होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी मोहल्ले में पड़े खाली प्लाट में भरा रहता है। गंदे पानी से दुर्गंध आती रहती है और उसमें मच्छर पनप रहे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस बारे में नगरपालिका व स्वास्थ्य विभाग को कई बार जानकारी देकर समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

- मोहल्ले में पिछले काफी समय से खाली प्लाट में गंदा पानी भरा हुआ है। बारिश में तो प्लाट पानी से लबालब रहता है। गंदे पानी से दुर्गंध आती है, जिससे यहां रहना मुश्किल हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। - महरूना
मोहल्ले में पक्की नालियां नहीं बनी हुई है, जिस कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी खाली प्लाट में भरा रहता है। इनमें मच्छर पनप रहे हैं, जिस कारण बीमारी फैलने का डर बना रहता है। - वसीमा
जलभराव की समस्या से नगरपालिका को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। इसकी वजह से बुखार के केस बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। - मुनव्वर
मोहल्ले में गंदा पानी खाली प्लाट में भरा रहता है। घरों से निकलने वाले पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यह समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। - नसीम
विज्ञापन

कोट
मोहल्ला पंसारियान में खाली प्लाट में गंदगी और जलभराव की समस्या की शिकायत नहीं मिली है। इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। - डॉ. विनय कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें