फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-यमुना गंदवेडा संगम में नहीं आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा-यमुना गंदवेडा संगम में नहीं आएगा पानी
विज्ञापन

शामली। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-यमुना के मिलन गंदेवड़ा संगम पर श्रद्धालु स्नान करने से वंचित रहेंगे। पूर्वी यमुना नहर में पिछले एक माह से पानी न होने से सूखी पड़ी है। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक पूर्वी यमुनानहर में 25 नवंबर के बाद पानी आने की संभावना है।
हरिद्वार में गंगा घाट पर सफाई करने के उद्देश्य से पानी बंद कर दिया गया था। गंगा का पानी पूर्वी यमुना नहर में 13 अक्तूबर से बंद है। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक पूर्वी यमुना नहर में पानी बंद होने के बाद नहर प्रणाली के तहत नहरों-रजबहों में सफाई अभियान चालू कर दिया गया। अफसरों ने पहले दावा किया था कि दीपावली के बाद पूर्वी यमुना नहर में पानी आ जाएगा। पहाड़ों से हरिद्वार गंगा घाट पर पानी आ चुका है, मगर गंगा का पानी पूर्वी यमुना नहर में रुड़की चैनल से नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी यमुना से रजबहों में सफाई अभियान चल रहा है। दूसरी ओर पूर्वी यमुना नहर में पुल निर्माण का काम भी चल रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु कैराना-बिडौली यमुना नदी और पूर्वी यमुना नहर के गंगा-यमुना गंदेवड़ा संगम में स्नान करते हैं। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर को है। सिंचाई विभाग के अफसरों के मुताबिक पूर्वी यमुना नहर और गंदेवड़ा में गंगा-यमुना के संगम में पानी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। गंगा और यमुना नदी का पानी 25 नवंबर के बाद आएगा। श्रद्धालु गंदेवड़ा सगम में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान करने से वंचित रहेंगे। पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता रविंद्र राणा ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर के रजबहों और माइनरों में सफाई चल रही है। नहर पर पुलों का निर्माण चल रहा है। इसी वजह से 25 नवंबर के बाद यमुना नहर में पानी आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें