फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पानी की टंकी हुई लीकेज, गुणवत्ता पर उठे सवाल

विज्ञापन
जलालाबाद के गांव कादरगढ़ में निर्माणधीन पेयजल टंकी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। गांव कादरगढ़ में नवनिर्मित पानी की टंकी का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ कि टंकी में दरारें आनी शुरू हो गई हैं। जिसके चलते गुणवत्ता पर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।
कस्बे के निकटवर्ती गांव कादरगढ़ में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण पिछले एक वर्ष से चल रहा है। इसका निर्माण लक्ष्मी सिविल इंजीनियर कंपनी के द्वारा लगभग 90 लाख रुपये की लागत से किया जाना है। पानी की टंकी अभी तक हैंडओवर भी नहीं हुई और टंकी में दरारें आनी शुरू हो गई है। वहीं टंकी से गांव के 800 घरों में कनेक्शन भी दे दिए गए हैं, जिसमें सिर्फ 30 प्रतिशत घरों को ही अभी तक पानी जाता है । कुछ दिनों से जगह-जगह से लीकेज होने पर वो भी नहीं जा पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार जल विभाग के एक्शन को फोन कर टंकी लीकेज की सूचना दी, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं ग्राम प्रधान वीर प्रताप राणा का कहना है कि ग्रामीणों को उम्मीद थी कि योजना से गांव में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन यह योजना केवल कागजों तक सीमित रह गई। ग्राम प्रधान ने विभाग के जेई, एक्शन को टंकी लीकेज की शिकायत की, परंतु इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। राहुल, विकास, विवेक, वीर सिंह, सुनील ठाकुर, रोहित सिंह आदि ने अधिकारियों से टंकी निर्माण की जांच की मांग करते हुए जल्द से जल्द घरों में पानी पहुुंचाने की मांग की।
विज्ञापन

- इन्होंने कहा
अभी तक टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। सभी समस्या दूर होने के बाद ही टंकी हैंडओवर होगी। निर्माण कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों की सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। - फूल कुमार यादव, एक्शन जल विभाग

जलालाबाद के गांव कादरगढ़ में निर्माणधीन पेयजल टंकी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें