शामली में रैली निकालती वीवी डिग्री कॉलेज की छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
शामली। वीवी पीजी कॉलेज शामली में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवक-सेविकाओं ने जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली।
सोमवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि और गिरीश नारायण यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. छवि ने बताया कि जल जीवन की अमूल्य धरोहर है। जल के अभाव जीवन की कल्पना असंभव है। जल संरक्षण आज की महती आवश्यकता है। इसके बाद स्वयंसेवक-सेविकाओं ने ने जल संरक्षण जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्राचार्य सुधीर कुमार, डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकरा और कार्यक्रम अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली कॉलेज से शुरू होकर ब्लाक रोड, सैनी तिराहा, भैंसवाल रोड आदि मार्गों से होते हुए कालेज पहुंचकर संपन्न हुई। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर निर्भय कुमार ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं में सुसंस्कृति और संस्कारवान प्रवृत्ति से दूर होते जाने पर चिंता व्यक्त की। संचालन सरवर ने किया। रैली में डॉ. बबली रानी, डॉ. प्रताप कुमार, पूजा रॉय, डॉ. अरबाज, नारायण सिंह आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम में सागर, अभिषेक, रिया, दीपा, मानवी, पूजा, मीनाक्षी, रोहित, तनुश्री, खुशी, चंदन आदि स्वयंसेवक-सविकाएं मौजूद रहे।