फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा में सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। विराट वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में सहयोग करने वालों को मंदिर कमेटी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान पार्श्वनाथ के चित्र के समक्ष थाना प्रभारी प्रेमवीर राणा, चौकी प्रभारी विजय त्यागी, सुशील जैन, डॉ. मुकेश शास्त्री, लाल उपेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समाजसेवियों को मंदिर कमेटी की ओर से गले में माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने कस्बे के सभी धर्मों के मौजूद लोगों को संदेश दिया कि प्रत्येक धर्म हमें एक दूसरे धर्म के सम्मान करने की शिक्षा देता है। वर्तमान समय में हम सभी को जागकर कार्य करना होगा । समाजसेवी लाल उपेंद्र गुप्ता ने रथयात्रा महोत्सव के दौरान सभी धर्मों के अनुयायियों के सहयोग देने पर गर्व जताया। कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। नगर पंचायत की ओर से सफाई नायक निसार अहमद, इलेक्ट्रीशियन नाजिम अहमद, ट्रैक्टर ट्रॉली के सहयोग में बाबू राम नायक, तुलसी नायक, महोत्सव के निरंतर पथ प्रदर्शन के लिए श्रीकांत आहूजा, ओम प्रकाश सैनी, अमन कोरी, अमित कोरी, तिलकराम कोरी, भीम सैनी, मांगेराम, राज कुमार कंसल, फोटोग्राफी के लिए संदीप सैनी, अंशुल कोरी, धार्मिक, पंडित सनत जैन, सतीश जैन, राहुल जैन, सचिन जैन को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें