फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में मुसैद ने बाजी मारी

Tue, 17 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कांवेन्ट स्कूल में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा दो तक के विजेता बच्चों को स्कूल प्रबंधक अरविंद दृष्टा द्वारा मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन


बैक दौड़ में जुवेरिया को गोल्ड, सलोनी सिल्वर, हादिया कांस्य पदक मिला। सौ मीटर दौड़ में मुसैद को गोल्ड, रोहित को सिल्वर तथा समीर को कांस्य पदक से सम्मानित किया।

खो-खो में टीम ए अवनी, भूमि, वंशिका, रमसा, अंशिका, रिया, अंशु, जाहनवी को गोल्ड मेडल मिला। म्यूजिकल चेयर में जीविका को गोल्ड, नैना को सिल्वर तथा प्राची को कांस्य पदक दिया।
विज्ञापन


बालिका वर्ग सौ मीटर रेस में आस्था को गोल्ड, नमरा को सिल्वर तथा अस्बा को कांस्य पदक दिया गया। स्पून रेस में विकास को गोल्ड, अजय सैनी को सिल्वर तथा कामरान को कांस्य पदक दिया गया। बैक रेस में जुबेर को गोल्ड, सुहेल को सिल्वर तथा रिहान को कांस्य पदक मिला।

म्यूजिकल चेयर ग्रुप फर्स्ट में अता सिद्दीकी को गोल्ड, सुभान को सिल्वर, रोनक को कांस्य पदक दिया गया। ग्रुप सेकेंड में देवांश को गोल्ड, लक्की को सिल्वर तथा शमी को कांस्य पदक दिया। प्रधानाचार्य डॉ. आरके शर्मा, गीता वर्मा, सुमन कंसल, राखी, प्रीति अग्रवाल, सरिता सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें