फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताना में बैलेट पेपर बदले जाने से बाधित हुआ मतदान

Fri, 30 Oct 2015 01:05 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पंचायत चुनाव के दौरान गांव ताना के इंटर कॉलेज में लगे दो बूथों पर मतदान बाधित हो गया। इन दो बूथों पर बैलेट पेपर की अदला बदली हो गई, जिससे मतदान करीब 20 मिनट तक रुका रहा। बाद में मतदान कर्मियों ने बैलट पेपरों को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन


ऊन ब्लाक में गांव ताना स्थित इंटर कॉलेज के दो बूथों के बैलेट पेपर बदल गए। यहां पर वार्ड आठ और नौ के बूथ थे, जिसमें बूथ नंबर 56, 57 के बैलेट पेपरों की अदला बदली हो गई। सुबह सात बजे ग्रामीण वोट डालने पहुंचे, तो उन्होंने दूसरे वार्ड के बैलेट पेपर होने की सूचना मतदान कर्मियों को दी।

बैलेट पेपर बदले जाने से मतदान कर्मियों में हड़कंप मच गया। बाद में पता लगा कि गलती से बूथ नंबर 56 के स्थान 57 में रख दिया गया, जिन्हें मतदान कर्मियों ने सही करवाया। जिसके बाद ही करीब साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन


उधर, बूथ नंबर 56 पर युवक वृद्धा के बैलेट पेपर पर मोहर लगा रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने युवक को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी देकर वहां से चलता किया।

मतदान केंद्र में मोबाइल पकड़ा
सीओ थानाभवन कुलदीप कुकरेती ने ताना, टपराना, मालैंडी आदि गांवों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र के अंदर मोबाइल से बात कर रहे कई वोटरों और एजेंटों को पकड़ लिया, जिनसे मोबाइल जब्त कर लिए गए। सीओ ने बताया कि करीब 60 लोगों के मोबाइल जब्त किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें