शामली। त्योहारों के मद्देनजर झिंझाना कस्बे के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ और सफाई अभियान चलाया गया। ईओ ने दुकानों पर पालीथिन जब्त करते हुए सात हजार रुपये जुर्माना वसूला और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी।
नगर पंचायत में ईओ योगेंद्र कुमार चौहान ने अपनी टीम के साथ कस्बे के बाजार में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कई दुकानों से पॉलिथीन जब्त की। करीब सात हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। बताया कि शासनादेश के अनुसार कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाकर नगर के प्रत्येक गली मोहल्ले में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का कार्य वार्ड वार रोस्टर बनाकर कराया जा रहा है। नगर में चार टीमें बनाई गईं हैं। मौके पर नगर पंचायत कर्मी नदीम, रमन, गौतम, उस्मान आदि मौजूद रहे।