शामली के बनत में शहीद प्रदीप कुमार स्मृति बनाया गया द्वार।
- फोटो : SHAMLI
शहीद प्रदीप कुमार स्मृति द्वार का लोकार्पण
शामली। पुलवामा हमले में 14 फरवरी 2019 को शहीद हुए प्रदीप कुमार की याद में बनत में सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया है।
बुधवार को सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने शहीद कुमार स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि यह स्मृति द्वार शहीद के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। यह देश हित में काम करने के लिए युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार, अमित कुमार, निरंकार सिंह, ओमकुमार, विपिन कुमार, ओम सिंह, सौरभ कुमार, जीवन, कंवरपाल, इकराम सभासद आदि मौजूद रहे।