फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर धरने की चेतावनी दी
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एनपीएस में वेतन से कटौती संबधित समस्याओं का समाधान न किए जाने पर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि शिक्षकों की समस्या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर लंबित है। कई बार उनसे मिलकर समाधान किए जाने की मांग की गई है, अभी तक शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया है। समस्या का समाधान न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बैठक में पुष्पेंद्र हुड्डा, विनेश कुमार, रवि खन्ना, प्रवीण कुमार, देेवेंद्र शर्मा, कृष्णपाल मलिक, कामिल शर्मा, संदीप कुमार, मोहम्मद इकबाल, सुनील कुमार, सरोज मलिक, आजाद सिंह रजनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें