बच्ची की मौत, बारिश में गिरी दीवार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार सुबह तेज बारिश में खेल रहे बच्चों के ऊपर दीवार गिर गई। जिसमें एक बालिका दीवार के नीचे ही दब गई। जब तक बालिका को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव मंसूरा निवासी जीशान की पुत्री नबिया (6) पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ गली में सुबह के समय तेज बारिश का आनंद ले रही थी। इसी दौरान मस्जिद की दीवार अचानक भर भराकर गिर गई। जिसमें अन्य बच्चों ने तो भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन नाबिया दीवार की चपेट में आ गई तथा दीवार के नीचे दब गई।
यह भी पढ़ें:UP: नकली नोटों की सप्लाई का अड्डा बना ये जिला, गिरोह को पाकिस्तान से चलाने की आशंका, STF के रडार पर कई सदस्य
बारिश में साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तथा आनन-फानन में पास पड़ोस के लोगों ने मदद कर बालिका को निकाला, लेकिन तब तक बालिका ने दम तोड़ दिया था। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ।