संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सकौती में रेलवे का मेगा ब्लॉक होने से कालका-दिल्ली और हरिद्वार-मेरठ-दिल्ली जाने वाली ट्रेन दिल्ली-शामली होकर सहारनपुर के लिए निकाली गई। उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा देरी से शामली होकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। ट्रेन के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को मेरठ के सकौती के पास रेलवे का मेगा ब्लाॅक निर्धारित किया गया था। मेरठ-मुजफ्फरनगर होकर जाने वाली कालका-दिल्ली ट्रेन संख्या-14332 दोपहर 12.59 बजे और हरिद्वार-दिल्ली 14304 दोपहर डेढ़ बजे शामली होकर निकाली गई। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का शामली पहुंचने का निर्धारित समय 4.53 बजे है। मंगलवार को उदयपुर सिटी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर एक घटा देरी से पहुंची।