फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दौरान चप्पे-चप्पे पर रहेगी चौकसी

Thu, 26 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली। संवेदनशील जिलों में शामिल होने के कारण शामली जिले में मतदान के दौरान कड़ी चौकसी रहेगी। दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स जिले में आ चुकी है, जबकि तीन कंपनी 29 जनवरी को आ जाएंगी। 25 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स मतदान के एक सप्ताह पूर्व जिले में डेरा जमा लेगी। 
विज्ञापन


बुधवार शाम केंद्रीय चुनाव आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विधानसभा चुनाव की व्यवस्था के बारे में चर्चा की। जिले में मतदान के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चर्चा हुई, जिसके बाद कहा गया कि जिले को 30 कंपनी एक प्लाटून पैरा मिलिट्री फोर्स दी जाएगी। दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स पहले ही शामली में आ चुकी है, जबकि तीन कंपनी 29 जनवरी को आ जाएगी। इसके अलावा मतदान के एक सप्ताह पूर्व ही 25 कंपनी और एक प्लाटून पैरा मिलिट्री फोर्स विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात कर दी जाएगी। 

पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। मतदान केंद्रों के अलावा ऐसे स्थानों पर भी तैनाती रखी जाएगी, जहां मतदान के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डलने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा स्थानीय पुलिस और पीएसी के जवानों की ड्यूटी भी चुनाव के दौरान लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें