फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत गायन से दिया मतदान का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गीत गायन से दिया मतदान का संदेश
विज्ञापन

शामली। जिले के डिग्री कॉलेजों में एक से आठ फरवरी तक जनपद स्तरीय स्वीप सप्ताह शुरू किया गया। इसके तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन मतदाता जागरुकता गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तनुश्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि डीएम जसजीत कौर के निर्देेशन में जिले के सभी डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्रा पूरे सप्ताह मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सभी को जागरूक करेंगे। मंगलवार को कार्यक्रम की संयोजिका वीवी डिग्री कॉलेज की स्वीप वीआरसी कोआर्डिनेटर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ. छवि संगल रहीं। इस प्रतियोगिता में जनपद के डिग्री कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की। लगभग 15 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्या डॉ. मंजू मगन व समाजसेविका डॉ. ऋतु जैन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनुश्री रहीं। द्वितीय स्थान पर पूजा ठाकुर और तृतीय स्थान रिया संगल और खुशी ने प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के सह जिला नोडल अधिकारी एवं स्वीप ईएलसी कोआर्डिनेटर डॉ. भूपेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मत के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मंजू मगन ने विद्यार्थियों को निष्पक्ष रुप से मत देने हेतु प्रेरित किया। डॉ. ऋतु जैन ने विद्यार्थियों को अपने मत का सोच समझकर प्रयोग करने और अपने साथ ही दूसरों को भी मत स्थल तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आरती उपाध्याय, तनु सैनी, मनु, अंशु, शमा, नाजिया, शिवा, जावेद आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें