शामली। मतगणना के दौरान मंडी स्थल पर पुलिस की कड़ी चौकसी। इसी के चलते वहां पर चप्पे चप्पे पर फोर्स का पहरा रहा। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर लगाकर मंडी में आने वाले हरेक व्यक्ति की तलाशी ली तथा मोबाइल भी अंदर नहीं जाने दिया।
शनिवार को नवीन मंडी में विधानसभा चुनाव के नतीजों के चलते मतगणना हुई। सुबह सात बजे से मतगणना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी, लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा मंडी स्थल के बाहर भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल तथा अन्य फोर्स तैनात कर रखा था। भैंसवाल रोड की ओर तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाए गए थे। इसके अलावा ब्लाक रोड तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाई हुई थी।
जहां पर एसओ आदर्श मंडी साहब सिंह मय फोर्स के लोगों को रोके हुए थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मतगणना स्थल से मुख्य मार्ग पर पांच सौ मीटर पर बैरिकेडिंग लगाए हुए थे। सीओ थानाभवन, इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज की कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार की ड्यूटी सुरक्षा व्यवस्था के चलते मंडी पर लगाई गई थी।
मतगणना स्थल के अंदर परिसर में भी बैरिकेडिंग लगाया गया था, ताकि भीड़ अंदर नहीं आ सके। मतगणना स्थल से पांच-पांच सौ मीटर की दूरी पर ही बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने वाहनों को रोक दिया था, जिसके चलते मंडी परिसर के निकट भी वाहन नहीं आ पाए। इस मतगणना के कारण आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी कई तरह की दिक्कतें रहीं। सभी मतगणना प्रकि्रया पूूरा होने का इंतजार करते रहे।
उधर, मतगणना के हालात काे देखते हुए शहर में कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था पर नजरें रहीं। थानों की पुलिस टीमों के साथ ही ट्रैिफक टीमें भी मतगणना स्थल की ओर जाने वाले वाहनों की निगरानी करती रही। राहगीरों काे रास्ते में रोका जाता रहा।