फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत की डेडलाइन भी नहीं छू पाए

Sun, 12 Mar 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले की शामली, कैराना और थानाभवन विधानसभा सीट पर डाले गई वोट के 1/6 भाग यानी जमानत की डेडलाइन को 26 प्रत्याशी नहीं छू पाए। तय मानक के अनुसार वोट नहीं मिलने के कारण इन सभी 26 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन


कैराना और शामली विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई तो थानाभवन पर सपा प्रत्याशी, जबकि कैैराना विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। 

शनिवार को मंडी में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए। इन नतीजों में जिले की दो विधानसभाओं पर कमल खिल गया। विधानसभा चुनाव में भले ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने जीत के दावे किए हो, लेकिन नतीजे आने के बाद स्थिति साफ हो गई। शामली विधानसभा सीट पर 196349 वोट डाली गई थी। 
विज्ञापन


अब इनमें जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को नोटा 901 वोटों को हटाकर कुल वैद्य वोट की 1/6 वोट 32574 वोट चाहिए थी, इसी तरह कैराना विधानसभा सीट पर कुल वोट 208694 में से नोटा 1059 हटाकर 1/6 वोट यानी 34605 वोट चाहिए होती है, थानाभवन सीट पर कुल वोट 212707 वोट में नोटा 883 को छोड़कर 1/6 भाग 35304 वोट चाहिए होती है, लेकिन शामली सीट पर नौ प्रत्याशी, कैराना से नौ प्रत्याशी तथा थानाभवन सीट से आठ प्रत्याशी अपनी सीट नहीं बचा पाए। वोट कम मिलने के कारण इन सभी की ये स्थिति बनी।
विज्ञापन


 शामली सीट
बसपा प्रत्याशी मो. इस्लाम  17114
अरविंद कुमार    278
ओमपाल        233
बिलाल        820
मनीष कुमार        31824
गुफरान काजमी    294
लोकेंद्र कुमार    209
संजीव        294
संजीव कुमार    379

 कैराना सीट
रालोद अनिल कुमार    19903
बसपा दिवाकर देशवाल    6858
एआईएएम मसीहुल्ला    1365
संदीप        265
लोकदल सरफराज खान    1124
सहेंद्रपाल        290
धर्मवीर        545
सेठपाल        622
विनोद कुमार    495

 थानाभवन सीट
रालोद जावेद राव    31275
सपा सुधीर पंवार    13480
मो. नासिर        561
प्रवेज अली        188
मंजू        210
राहत अली        378
सहदेव        225
सुनील        318
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें