फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जी, आइए महादान कीजिए

विज्ञापन
थानाभवन से बसपा प्रत्याशी जहीर मलिक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हो जाएगा। चुनाव संपन्न कराने के लिए बुधवार को मंडी समिति परिसर से पोलिंग पार्टी मतदेय स्थलों पर पहुंच गई। 459 मतदान केंद्रों के 1067 मतदेय स्थलों पर जिले के 957516 मतदाता 30 प्रत्याशियों के चुनावी रण का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम छह बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की 34 कंपनियों ने जिले में तीन दिन से डेरा डाला हुआ है। इसके अलावा 12 जिलों की फोर्स भी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए लगाई गई है। जिले को 11 जोन और 94 सेक्टरों में बांटकर उसमें मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 170 माइक्रो ऑब्जर्वर भी चुनाव में लगाए गए हैं। इसके अलावा मतदान में कुल 4700 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कैराना विधानसभा क्षेत्र अति संवेदनशील
जिले की तीनों विधानसभाओं में कैराना विधानसभा को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी। यहां अतिरिक्त प्रेक्षकों की तैनाती भी की गई। जिसके चलते अधिकारियों की इस विधानसभा क्षेत्र पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

पांच साल में बढ़े 48870 मतदाता
जिला मुख्यालय पर चुनाव कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2017 में जिले में कुल 908530 मतदाता थे। जिनमें 499400 पुरुष और 409130 महिला मतदाता थे। इस बार मतदाता बढ़कर 957516 मतदाता हो गए हैं। जिसमें 519103 पुरुष और 438333 महिला मतदाता हैं। पांच सालों में 48870 मतदाता बढ़े हैं।
शामली विधानसभा के प्रत्याशी
1.तेजेंद्र सिंह-भाजपा
2.प्रसन्न चौधरी-रालोद
3.बिजेंद्र मलिक कुड़ाना-बसपा
4.मोहम्मद अय्यूब जंग- कांग्रेस
5.बिजेंद्र मलिक कुरमाली-आम आदमी पार्टी
6.सुनीता देवी- सर्वजन शक्ति पार्टी
7.अजय-निर्दलीय
8.आसिम-निर्दलीय
9.धुरेंद्र सिंह-निर्दलीय
10.ललित कुमार-निर्दलीय
------------------
कैराना विधानसभा के प्रत्याशी
1. मृगांका सिंह- भाजपा
2. नाहिद हसन-सपा
3. अखलाक- कांग्रेस
4. राजेंद्र सिंह-बसपा
5. देवी सिंह-आजाद समाज पार्टी
6. संगीता- आम आदमी पार्टी
7. इसरार-निर्दलीय
8. विजय कुमार-निर्दलीय
9. सेठपाल-निर्दलीय
10. हारून अली-निर्दलीय
------------------
थानाभवन विधानसभा के प्रत्याशी
1. सुरेश राणा-भाजपा
2. अशरफ अली खान-रालोद
3. सत्य संयम भूर्यान- कांग्रेस
4. जहीर मलिक-बसपा
5. अरविंद देशवाल- आम आदमी पार्टी
6. इकराम- एआईएमआईएम
7. राकेश कुमार-आजाद समाज पार्टी
8. सद्दाम- एसडीपीआई
9. रमा आदिल- निर्दलीय
10- शेरपाल उर्फ सुधीर उर्फ शेर सिंह- निर्दलीय
जिले में कुल मतदान केंद्र और मतदेय स्थल
विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र मतदेय स्थल
शामली 131 342
कैराना 162 355
थानाभवन 166 370
कुल योग 459 1067
जिले के विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य कुल मतदाता
शामली 169460 140722 10 310192
कैराना 172466 149170 21 321638
थानाभवन 177197 148440 49 325686
कुल योग 519103 438333 80 957516
पहली बार वोट डालने वालों की संख्या
विधानसभा क्षेत्र मतदाता
शामली 3869
कैराना 3284
थानाभवन 3397
कुल योग 10550
199 मतदान केंद्र क्रिटिकल, 97 वल्नरेबल
विधानसभा क्षेत्र क्रिटिकल मतदान केंद्र वल्नरेबल मतदान केंद्र
शामली 65 18
कैराना 44 46
थानाभवन 90 33
कुल योग 199-97
---------------------------------
वर्ष 2017 में जिले में हुआ था 67.12 फीसदी मतदान
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
शामली 67.00 प्रतिशत
कैराना 69.36 प्रतिशत
थानाभवन 65.00 प्रतिशत
कुल मतदान 67.12 प्रतिशत

थानाभवन से रालोद प्रत्याशी अशरफ अली खान।- फोटो : SHAMLI

थानाभवन से कांग्रेस प्रत्याशी सत्य संयम सैनी।- फोटो : SHAMLI

शामली से रालोद प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी।- फोटो : SHAMLI

शामली से भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल।- फोटो : SHAMLI

शामली से कांग्रेस प्रत्याशी अय्यूब जंग।- फोटो : SHAMLI

शामली से बसपा प्रत्याशी बिजेंद्र मलिक।- फोटो : SHAMLI

कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन।- फोटो : SHAMLI

कैराना से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह।- फोटो : SHAMLI

कैराना से बसपा प्रत्याशी राजेंद्र उपाध्याय।- फोटो : SHAMLI

कैराना से कांग्रेस प्रत्याशी अखलाक।- फोटो : SHAMLI

थानाभवन से भाजपा प्रत्याशी सुरेश राणा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें