शामली सरस्वती इन्टर कॉलेज में प्राथमिक शिक्षा वर्ग के समापन पर बोलते संघ के पदाधिकारी
- फोटो : SHAMLI
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चल रहे सात दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कारवां प्रमोद कुमार ने कहा कि समाज सेवा के कार्यों के लिए हर समय तैयार रहें। उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर अब तक किए गए देश सेवा के कार्य, स्वयंसेवकों का समाज सुधार में योगदान और समाज की एकजुटता पर प्रकाश डाला।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा शिविर 13 अक्तूबर को मेरठ रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुरू हुआ था। बुधवार को शिविर का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लक्ष्मीनगर विभाग के विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार ने अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्वयं सेवकों को संबोधित किया। इनमें संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक स्वयंसेवकों के द्वारा किए गए सेवा कार्य, समाज में भिन्न-भिन्न समयों पर आई चुनौतियों का सामना करना, भविष्य में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए स्वयंसेवकों को समाज सेवा हेतु तैयार रहने का आह्वान किया। मौके पर वर्ग कार्यवाह रविंद्र, जिला प्रचारक विराट, अश्वनी, रवि, आलोक, श्रीपाल, देशपाल, सुमित, वरुण आदि मौजूद रहे।