फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊन में स्टेडियम की मांग को लेकर पंचायत में उठी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। कस्बे की जय सिंह चौपाल पर स्टेडियम बनवाने की मांग को लेकर पंचायत हुई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल स्टेडियम की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सपा नेता एवं राज्य योजना आयोग के पूर्व सदस्य सुधीर पंवार ने कहा कि ऊन में स्टेडियम के साथ राजकीय डिग्री कॉलेज और तकनीकी शिक्षा केंद्र भी होना चाहिए। इन मांगों को लेकर कस्बावासी कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जमीन उपलब्ध कराए, खेल उपकरणों की व्यवस्था वह स्वयं कराने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार में ऊन में तहसील, सीएचसी और मॉडल स्कूल की स्थापना हुई थी, लेकिन वर्तमान सरकार में झिंझाना-ऊन थानाभवन मार्ग का निर्माण भी लंबे समय से अटका है। उन्होंने सरकार बनने पर क्षेत्र की सभी मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया। पंचायत की अध्यक्षता जगमेर सिंह और शहजोर सिंह ने संयुक्त रूप से की। संचालन नीरज पहलवान ने किया। इस दौरान अशोक चौधरी, दीपक सभासद, अमित कुमार, सत्यवान चौधरी, योगेंद्र सिंह, सुरेश कश्यप, संजीव, सुरेंद्र, मांगे राम और सलेक वर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें