फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा युवा सभा ने की आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के बाछौड़ गांव में मां और दो पुत्रियों की आत्महत्या के मामले में विश्वकर्मा युवा सभा ने आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान मेनपाल सिंह पांचाल ने कहा कि बाछौड़ गांव में पुलिस लगातार महक सिंह के घर पर दबिश देकर परिवार का उत्पीड़न कर रही थी। जिससे क्षुब्ध होकर महक सिंह की पत्नी गीता व पुत्री स्वाति और प्रीति ने जहरीले पदार्थ के सेवन से तीनों की मौत हो गई। इस मामले में दरोगा नरेशपाल समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। दरोगा नरेशपाल को बर्खास्त किया जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा व 75 लाख की आर्थिक मदद दिलाई जाए। इस मौके पर महामंत्री विभु धीमान, कोषाध्यक्ष अंकुर धीमान, सुबोध, देवेंद्र कुमार, अनुज, प्रवीण पांचाल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें