शामली। एसडीएम ऊन मणि अरोड़ा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने बिन्नामाजरा गांव का भ्रमण करके जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गांव में पानी की निकासी के लिए नाली खुदाई करके समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
बिन्नामाजरा गांव के नागरिकों ने डीएम जसजीत कौर को शिकायती पत्र देकर गांव में पानी की निकासी के निस्तारण की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ऊन मणि अरोरा ने बिन्नामाजरा गांव में पहुंच कर जांच की। मौके पर जसबीर द्वारा डेढ़ बीघा जमीन दान में देने की बात की गई। एसडीएम ने कहा कि उसमें खुदाई की जाएगी और नाली बनाकर पानी की निकासी की समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। इसी दौरान सेवापुर माजरा टपराना का भी निरीक्षण किया गया। जिसकी सीमा टिटौली तहसील शामली से लगती है। उन्होंने कहा कि ग्राम के ग्रामीणों द्वारा पानी की निकासी की समस्या बताई गई थी। उन्होंने कहा कि सेवापुर के पानी की निकासी पहले टिटौली ग्राम में होती थी जहां पट्टा धारकों द्वारा रास्ता बंद कर दिया गया है इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी शामली को पत्र भेजा जाएगा। दोनों तहसीलों की टीम द्वारा इसका समाधान किया जाएगा।