फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। गांव गोगवान जलालपुर में प्रधान के पति और पुत्र पर चुनाव में वोट न देने पर ब्राह्मण समाज के लोगों का उत्पीड़न करने के मामले में कार्रवाई न होने पर समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

गांव गोगवान जलालपुर के ब्राह्मण समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को घरों पर प्रधान की दबंगई के चलते पलायन करने की चेतावनी देते हुए मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा किए थे। साथ ही डीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लोग बाबरी थाने पहुंचे और घेराव करते हुए इस मामले में कार्रवाई न होने पर रोष जताया।
समाज के लोगों ने प्रधान के पति जयप्रकाश राणा और पुत्र विनय राणा पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने दो दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान रोहित, हरेंद्र वत्स, आचार्य वासुदेव, शुभम वत्स, बसंत भारद्वाज, निर्दोष, शिवम कौशल, अनुज शर्मा, मास्टर पालेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि पलायन जैसा कोई मामला जांच में सामने नहीं आया है। ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने उनके घर पर एक युवक द्वारा पर्चे चिपकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें