फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर ग्रामीणों का हंगामा

Thu, 27 Apr 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालाबाद। लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति के   विरोध में ग्रामीणों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर के खिड़की, दरवाजों में तोड़फोड़ कर डाली।   जेई ने 15 ग्रामीणों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कस्बे  के 33/11 केवी उपकेंद्र पर मंगलवार की रात्रि दस बजे ग्राम चंदेना, दखौड़ी, उमरपुर आदि के ग्रामीणों ने पहुंचकर बिजली आपूर्ति को लेकर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बिजलीघर पर रात्रि की ड्यूटी कर रहे एसएसओ संदीप कुमार को घेरते हुए कंट्रोल रूम में घुसने का प्रयास किया। कहा कि पिछले दो तीन दिनों से दभैड़ी टाउन फीडर जलालाबाद से गांव दभैड़ी, दखौड़ी, चंदेना, उमरपुर, अलीपुरा को बिजली की सप्लाई नहीं हो रही है। गुस्साए ग्रामीणों ने खिड़की दरवाजों में तोड़फोड़ कर दी। रात में ही जेई आलोक कुमार ने फोन पर थाना प्रभारी संदीप कुमार को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुुंचकर ग्रामीणों को शांत किया।  
विज्ञापन


जेई आलोक कुमार का कहना है कि दभैड़ी फीडर पर पूरे दिन कार्य चला।  संजय, रामचरण, आबाद आदि ने लाइन की खिंचाई और पेड़ों की छंटाई का कार्य
किया। इस कारण कुछ घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही।

जेई ने चंदेना निवासी चक्रेश कुमार, रकम सिंह, महेंद्र, बिजेंद्र, महीपाल, संजय कुमार, संदीप कुमार भगत, विनोद, कल्लू, धर्मेंद्र आदि को नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, चंदेना माल निवासी रकम सिंह, चक्रेश कुमार आदि का कहना है कि जेई ने जो रिपोर्ट लिखाई है वह सरासर गलत है। जो लोग वहां नहीं थे, उनके भी नाम रिपोर्ट में लिखवा दिए हैं। अगर ऐसे लोगों के नाम लिखाए होंगे तो किसान यूनियन के साथ बिजली घर पर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाागा।

कालोनियों में बिजली कनेक्शन की मांग 
शामली । कांधला देहात के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर दंगा पीड़ितों की आवासीय कालोनियों में बिजली कनेक्शन स्वीकृत किए जाने की मांग की है। बुधवार को कांधला देहात ग्राम पंचायत में जन्नत कालोनी, हमजा कालोनी, इदरीश बेग विहार, एकता कालोनी और नई बस्ती में रहने वाले दंगा पीड़ितों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम सुजीत कुमार सिंह के नाम ज्ञापन एडीएम भरत पांडे को सौंपा।

बताया कि दंगे के बाद वह कांधला में आकर विस्थापित हो गए थे। उनकी कालोनियों में खंभे और तार खींचे गए हैं, किंतु वहां बिजली कनेक्शन नहीं दिए हैं। बिजली व्यवस्था न होने से आए दिन चोरियां होती रहती हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है। फिर भी अफसर कुछ नहीं कर रहे। मौके पर फरजाना, हदीशा, जरीफा, मीना, सानिया, साहिरा, नदीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें