शामली। अंबाला के पतरेहड़ी गांव में दलित पर हमला एवं लाठी चार्ज के विरोध में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने लाठी चार्ज करने के आरोपी डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक हर्ष कुमार, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि अंबाला के पतरेहड़ी गांव के बेकसूर दलितों को 13 मार्च को हमला कर घायल कर दिया गया था। बेकसूर दलितों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर गिरफ्तार किया।
उन्होंने दलित युवकों को रिहा किए जाने, आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के मुकदमा दर्ज करने, महिलाओं पर लाठी चार्ज करने वाले डीएसपी को तुरंत बर्खास्त किए जाने, दलितों को सुरक्षा के लिए लाइसेंस दिए जाने की मांग की है। इस दौरान अरुण कुमार, नीटू गौतम, विशाल कुमार, राहुल धिरयान, सुंदर, दीपक, संदीप, गौरव, रोहित धिरयान, योगेश, विशु आदि मौजूद रहे।