फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले : राकेश टिकैत

विज्ञापन
शामली की पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक के आवास पर घटना की जानकारी लेते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। रविवार दोपहर को भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शहर की पंजाबी कालोनी में पहुंचे और भजन गायक अजय पाठक के पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। राकेश टिकैत ने पाठक परिवार हत्याकांड पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बड़ी घटना नहीं हो सकती। राकेश टिकैत ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ गांव-देहात किसान, शहर के व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग खड़े है। सबकी यही मंशा है कि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई के बारे में राकेश टिकैत ने कहा कि इस जघन्य वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली, यह अच्छी बात है, लेकिन घटना को लेकर जो बातें सामने आई है और जिस तरह की परिस्थतियां सामने है। उससे लगता है कि एक व्यक्ति चार लोगों की हत्या नहीं कर सकता। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर ले रखा है। उनकी पुलिस-प्रशासन से यही मांग है कि इस हत्याकांड का सही खुलासा हो और इसमें जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। इस कांड में जो भी सच्चाई है, उसे आम लोगों के सामने लाए और पीड़ित परिवार की संतुष्टि करें। इस दौरान भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, दीपक शर्मा, भंवर सिंह, उपेंद्र द्विवेदी, आदेश शर्मा, पूर्व सभासद लोकेंद्र सिंह, अजय संगल आदि ने जघन्य हत्याकांड पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें