फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से नहीं मिला पति का मृत्यु प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। साहब, 11 अगस्त 2019 को मेरे पति की मौत हो गई थी। तब से लेकर आज तक में पति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। मगर आज तक अधिकारियों ने प्रमाणपत्र नहीं बनाया है। शनिवार को समाधान दिवस में कुछ इस तरह से कस्बा निवासी महिला नूतन ने पति का मृत्यु प्रमाणपत्र न बनने पर न्याय की गुहार लगाई है। डीएम के निर्देश के बाद नगर पंचायत कर्मी स्वयं ही महिला का आवेदन ऑनलाइन करने और प्रमाणपत्र बनवाने में जुट गए।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे के थाने में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जलालाबाद निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका कुछ रकबा दभेड़ी बर्फखाने के समीप है। वहां स्थित चकरोड पर दोनों तरफ के लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। अब हालत ये है कि उसे वह लोग अपने खेत पर जाने से भी रोकते हैं। कुछ समय पहले भी उसने इसकी शिकायत की थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उक्त लोगों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की। डीएम ने तुरंत चकरोड को कब्जा मुक्त कराने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पंन्न करने वालों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव के एक व्यक्ति ने अवैध रूप से गांव में आरा मशीन का संचालन कर रखा है। जबकि, उसके पास लाइसेंस तक नहीं है। डीएम ने पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसके अलावा भी समाधान दिवस में करीब 12 शिकायतें दर्ज की गई, जिन पर जिलाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई कर रिपोर्ट उन्हें भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें