कैराना में हरियाणा सीमा यमुना पुल पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। कश्मीर से दहशतगर्दों के दिल्ली पहुंचने का खुफिया इनपुट मिलने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। इसके चलते यूपी-हरियाणा सीमा पर पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी है।
हाल ही में कश्मीर से दहशतगर्दों के दिल्ली पहुंचने की खुफिया सूचना ने कान खड़े कर दिए हैं। खुफिया इनपुट मिलने पर पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में चौकसी और बढ़ा दी गई है। एसपी शामली विनीत जायसवाल के निर्देश पर यूपी हरियाणा सीमा पर पुलिस ने वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी है। पुलिस कर्मियों द्वारा हरियाणा की ओर से आने वाले चार पहिया और संदिग्ध वाहनों को रुकवाकर गाड़ी सवारों से पूछताछ के साथ ही गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीमा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।