फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का जंगला तोड़कर लाखों की सिगरेट चोरी

विज्ञापन
शामली में गांधी गंज स्थित दुकान में चोरी के बाद घटना की जानकारी देते व्यापारी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंडी गांधी गंज में दुकान के पीछे की तरफ जंगला तोड़कर लाखों रुपये की सिगरेट चोरी कर ली।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के हनुमान रोड निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी मंडी गांधी गंज में सागर ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म है। मंगलवार रात को चोरों ने दुकान में रेलवे गोदाम की तरफ जंगला तोड़कर दुकान में रखी सिगरेट की पांच पेटी चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि चोरी गई सिगरेट की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये है। चोरी का पता बुधवार सुबह सात बजे उस समय चला जब वह दुकान पर पहुंचा। उसने पीछे की तरफ का जंगला उखड़ा हुआ पाया और अंदर का शटर टूटा हुआ देखा। चोरी की सूचना मिलने पर मंडी के आसपास के व्यापारी इकट्ठे हो गए। व्यापारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें