फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ वंदेमातरम की गूंज

Wed, 17 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Independence day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले के सरकारी, गैैर सरकारी कार्यालयों में तिंरगा फहराकर का 70वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। शहर में शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने नगरपालिका परिषद से लेकर  विजय चौक तक प्रभात फेरी एवं मार्च फास्ट निकाला।
विज्ञापन


सुबह साढे़ आठ बजे कलक्ट्रेट कार्यालय भवन में डीएम सुजीत कुमार ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। मौके पर  सामूहिक रुप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। जनपद के स्वतंत्रता सेनानी पल्टूराम को डीएम सुजीत कुमार ने  मिष्ठान भेंट कर व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। स्कूली छात्राओं ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

छात्र-छात्राओं को डीएम सुजीत कुमार ने पैन, कॉपी, मिष्ठान प्रदान किया। उन्होंने अमर शहीदों का श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। समारोह में एडीएम भरत पांडे जिला कोषाधिकारी एसके गौतम, एसडीएम महेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल, सहित कलक्ट्रेट परिसर के अधिकारी व कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन


विकास भवन में सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया गया। मौके पर विकास भवन, डीपीआरओ सतीश कुमार, डीडीओ गया प्रसाद गौतम, ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक बलीराम वर्मा, डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों में अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, सहायक अभियंता वीके जैन समेत सहायक अभियंता, जेई एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सुबह सात बजे नगरपालिका परिषद से लेकर विजय चौक तक स्कूली बच्चों ने प्रभातफेेरी निकाली गई। पूर्वाह्न 11 बजे  बैंडबाजों के साथ मार्च फास्ट का आयोजन किया गया। 

जिसमें एनसीसी, स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सुदर्शन सेवा समिति के तत्वावधान में युवाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर बाइक रैली निकालकर लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल बचाओ पेड़ लगाओ, जनसंख्या नियंत्रित करो आदि नारे लगाकर जागरूक किया।

शामली सीएचसी मरीजों को एवं कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किए गए। नगरपालिका परिषद में शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मौके पर अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा और पालिका सदसय, कर्मचारी मौजूद रहे। बनत नगर पंचायत में सुबह आठ बजे नगर पंचायत की चेयरमैन कमलेश देवी ने ध्वजारोहण किया।

जलालाबाद में डाकघर, रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टैंड, पीएनबी,  ओरिएंटल बैंक आफ कोमर्स, स्टेट बैंक आफ इंडिया, सहकारी गन्ना समिति, जिला सहकारी बैंक आदि पर उनके प्रबंधकों द्वारा झंडा फहराया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें