फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में फ्लैक्सी बोर्ड फाड़ने पर वाल्मीकि समाज में आक्रोश

Thu, 13 Oct 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर के अजुध्या चौक पर वाल्मीकि जयंती के संबंध में लगाया गया फ्लैक्सी बोर्ड फाड़ने पर वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान साजिश के तहत फ्लैक्स फाड़कर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि 24 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के लोग बुधवार रात करीब नौ बजे शामली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि शहर में अजुध्या चौक के पास वाल्मीकि जयंती के संबंधित फ्लैक्सी बोर्ड लगा हुआ था। आरोप है कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान दूसरे समुदाय के युवकों ने बोर्ड फाड़ दिया। 

 इसकी जानकारी होने पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। वाल्मीकि समाज से घनश्याम पारचा, मीरा चावला, विपिन कुमार, सोनू चावला, निखिल, सन्नो, पंकज बिडला आदि ने कोतवाली प्रभारी सतीश राय को तहरीर देकर कहा कि बोर्ड फाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


क्योंकि ऐसा कृत्य करके समाज में विद्वेष फैलाने की साजिश रचने की कोशिश की गई है। कोतवाली प्रभारी सतीश राय ने जांच के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी लोग लौट गए। उधर, इसकी सूचना पर वाल्मीकि समाज के समर्थन में बजरंग दल जिला संयोजक विवेक प्रेमी भी कोतवाली पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें