शामली । लायंस क्लब क्राउन के तत्वावधान में नवरात्र डांडिया रास के अंतिम दिन पंडित श्रीकांत दीक्षित द्वारा लड्डू मार होली, माखनचोरी की झांकियां प्रस्तुत करके लीला का मंचन किया गया।
युगल दंपति और बच्चे डांडिया रास में थिरक उठे। समापन समारोह में डांडिया रास समिति की ओर से सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मौजूद बच्चों और महिलाओं ने जमकर मस्ती की ।कैराना रोड गगन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में पंडित जगमोहन शर्मा ने यजमान लायंस क्लब के डाक्टर नीलेश वशिष्ठ को विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। पंडित श्रीकांत दीक्षित एंड ग्रुप ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पंडित श्रीकांत दीक्षित द्वारा लड्डू मार होली, माखनचोरी की झांकियां प्रस्तुत करके लीला का मंचन किया गया। युगल दंपति और बच्चे डांडिया रास में थिरक उठे। डांडिया रास में व्यस्त युगल दंपतियों एवं बच्चों के माहौल भक्ति मय बन रहा। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन मनीष चौहान, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, जिला पंचायत सदस्य शेफाली चौहान ने शुभकामनाएं दी।
समापन समारोह में डांडिया रास समिति के चेयरमैन विनीत गोयल ने समिति के संजय अग्रवाल, विजय शर्मा, गौरव गोयल, अनूप तायल, नीलेश वरिष्ठ, वैभव प्रकाश, प्रदीप विश्वकर्मा, रामगोपाल शर्मा, अमित श्याम, संजय गर्ग, राहुल गर्ग, प्रशांत सिंघल, संजय गर्ग झिंझाना, अजय संगल, अंकुर गोयल, डाक्टर अर्जुन वर्मा, डाक्टर नीरज वशिष्ठ, प्रभात मित्तल, गौरव मित्तल, आशु गर्ग व शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल को सम्मानित किया गया। समारोह में डिप्टी गवर्नर संजय संगल ने संचालन किया गया। इस माैके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।