फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: श्रद्धा और उत्साह से मनाया वैसाखी पर्व

विज्ञापन
जलालाबाद के सत्संग भवन में सुखमणि साहिब का पाठ करते ज्ञानी मनिंदर सिंह। संवाद - फोटो : गिरफ्तार साइबर ठग। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी शामली / झिंझाना। गुरुद्वारा साहिब शामली व कौंथलपुर में वैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सिख पंथ की स्थापना दिवस को याद करते हुए विशेष दीवान सजाया गया। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें गिद्दा मुख्य आकर्षण रहा।
विज्ञापन

रविवार को गुरुद्वारे में सिख समाज के लोगों के द्वारा वैसाखी का पर्व मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भक्तों ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर संपूर्ण विश्व व समाज के खुशहाली की मनोकामना की। कार्यक्रम में पंजाब से पहुंचे जत्थे ने संगत को सिखों के इतिहास से अवगत कराया। जत्थे का नेतृत्व अमरजीत सिंह और सुंदर नगर के लखविंदर सिंह ने किया।
उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के जीवन और उनके योगदान की जानकारी देकर संगत को भावविभोर कर दिया। गुरुद्वारे में दूर-दूर से संगत ने पहुंचकर गुरुवाणी का रसपान किया और सेवा में अपना योगदान दिया। विशेष रूप से सुंदर नगर के युवाओं की मदद से ठंडे जल की व्यवस्था की और गुरुद्वारे में पहुंचे युवाओं को पगड़ी सजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संत बाबा अमित सिंह, करमजीत सिंह, गुरुवार सिंह, अजयपाल, गुरकीरत मलिक, प्रकट, चीमा, कमलजीत प्रधान, अजय सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें