फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर शुरू होगा टीकाकरण, बढ़ेगी रफ्तार

विज्ञापन
आदित्य मित्तल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर शुरू होगा टीकाकरण, बढ़ेगी रफ्तार
विज्ञापन

शामली। जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण शुरू होगा, जिससे टीकाकरण की रफ्तार बढ़ जाएगी। शासन स्तर से जिले को 19 नई कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की नियुक्ति हुई है, जिनमें 14 सीएचओ ने ज्वाइन कर लिया है।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के लिए सीएचओ की नियुक्ति की है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में 64 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चल रहे हैं। सेंटर पर सीएचओ की नियुक्ति की गई है। सीएचओ को छह माह का अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया गया। सीएचओ से दो साल का संविदा पर कार्य करने का अनुबंध लिया गया है। अनुबंध की शर्तों को पूरा न करने वाली सीएचओ से शासन द्वारा दो लाख रुपये वसूल करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 19 नई सीएचओ की नियुक्ति हुई है, जिनमें अभी तक 14 ने ज्वाइन कर लिया है। 15 अप्रैल तक सभी सीएचओ को ज्वाइन करना है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब जिले में किशोरों को टीकाकरण की गति तेज करने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी कोरोनारोधी टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सीएचसी व अन्य बूथों के साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण शुरू करने के लिए ब्लाकवार माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। बुधवार को 12 से 14 साल के 1669 किशोरों को टीके लगाए गए। अब तक कुल 9486 किशोरों को टीके लग चुके हैं। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 16.37 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
- कोरोना से बचने के लिए टीका ही सुरक्षित उपाय
शहर के नाला पटरी नया बाजार निवासी कृष्णा संगल ने बताया कि उसने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। टीके को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं है। टीका ही कोरोना से बचने का सुरक्षित उपाय है।
शहर के काकानगर निवासी आदित्य मित्तल ने कहा कि टीका लगवाने से आत्मविश्वास बढ़ा है कि अब कोरोना जैसी बीमारी से बचा जा सकेगा। इसलिए सभी को टीका लगवाकर कोरोना से सुरक्षित करना चाहिए।
विज्ञापन

साकेत कालोनी निवासी उदय वशिष्ठ ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही उपाय है। टीके से ही कोरोना हारेगा, इसलिए सभी को टीका लगवाकर कोरोना को हराने में अपना योगदान देना चाहिए।

कृष्णा संगल।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें