फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर : मोहित बेनीवाल

विज्ञापन
शामली भाजपा कार्यकर्ताओ का शपथ दिलाते श्रेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खतौली/पुरकाजी। ब्लाक परिसर में आयोजित गरीब कल्याण मेले में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

दीन दयाल उपाध्याय की जन्मदिवस पर गरीब कल्याण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी परख एवं रोजगार परख के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। पांच प्रधानमंत्री आवास, पांच सामुदायिक शौचालय, 15 श्रम विभाग से बालिकाओं को साइकिल, 15 उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलिंडर, दिए गए। मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रत्येक योजना का लाभ हर गरीब को मिल रहा। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि सभी को सरकार की योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक विजेंद्र पाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम आयोजक संजो देवी ब्लाक प्रमुख रहीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा सुखविंदर सोम, कार्तिक काकरान, राजकुमार सिद्धार्थ, सचिन त्यागी, गौतम प्रमुख के पति, प्रवेश अहलावत, आशीष भारद्वाज, अमित जैन, मनोज राठी मौजूद रहे। संचालन विजय शेखर और पंकज भटनागर ने किया।
विज्ञापन

उधर, पुरकाजी में गरीब कल्याण दिवस के अंतर्गत शनिवार को खंड विकास कार्यालय प्रांगण में गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख मालती किया। मेले में स्टाल का विधायक प्रमोद उटवाल व ब्लाक प्रमुख द्वारा निरीक्षण किया गया। मेले में सहायक परियोजना अधिकारी गन्ना विकास विभाग मुजफ्फरनगर ओमकुमार त्यागी, बीडीओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, एडीओ शिव कुमार, ओमबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें