फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC 2025 result: मेरठ के हर्ष नेहरा बने IAS, किसान के बेटे ने UPSC में 74वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जनपद का मान

Fri, 06 Mar 2026 07:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी किसान पुत्र हर्ष नेहरा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 74वीं रैंक हासिल कर आईएएस के लिए चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
हर्ष नेहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी किसान पुत्र हर्ष नेहरा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 74वीं रैंक हासिल कर आईएएस के लिए चयनित होकर मेरठ जनपद और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग परिवार को बधाई देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


किसान परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी सफलता
हर्ष नेहरा के पिता अजय नेहरा किसान हैं, जबकि उनकी माता एक शिक्षिका हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद हर्ष ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग के बल पर यह बड़ी सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है।

यह भी पढ़ें: UP: कांधला की आस्था जैन ने यूपीएससी परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास, सेल्फ स्टडी से पाई सफलता 

विज्ञापन

शिक्षा में शुरू से ही रहे अव्वल
हर्ष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा तक्षशिला पब्लिक स्कूल, कंकरखेड़ा से पूरी की, जहां उन्होंने हाईस्कूल में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने दयावती मोदी अकादमी, मोदीपुरम से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करते हुए भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मेरठ कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की और वहां भी टॉपर रहे। स्नातक पूरा करने के बाद वे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए।

पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचे
हर्ष नेहरा ने पहले प्रयास में ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंटरव्यू तक का सफर तय कर लिया था, लेकिन अंतिम सूची में उनका चयन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने अपनी कमियों पर काम किया और पूरी लगन से तैयारी जारी रखी।

दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता
लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 74वीं रैंक हासिल कर आईएएस के लिए चयनित होकर अपने सपने को साकार कर दिखाया। उनकी इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन

खुशी मनाता हर्ष नेहरा का परिवार - फोटो : अमर उजाला
हर्ष नेहरा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। रालोद के वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज प्रदीप हुड्डा सहित कई सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें