फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभालखा में गन्ना तौल सैंटर पर घटतौली किसानो का हंगामा,

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभालका केंद्र पर घटतौली को लेकर हंगामा
विज्ञापन

ऊन। क्षेत्र के गांव सिभालखा में गन्ना क्रय केंद्र पर घटतौली का आरोप लगाकर किसानों ने तौल लिपिक को पकड़ लिया और हंगामा काटा। वहां पहुंचे जोन इंचार्ज के साथ भी धक्कामुक्की हुई। मिल अधिकारियों ने एक युवक के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है।
बुधवार को ऊन क्षेत्र के गांव सिंभालखा में किसानों ने तौल लिपिक पर घटतौली का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने तौल लिपिक को पकड़ लिया और धक्कामुक्की हुई। लिपिक द्वारा अपने जोन इंचार्ज को बुला लिया गया। उनके पहुंचने पर भी खूब हंगामा हुआ। आरोप प्रत्यारोप लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान पिंटू, शेर सिंह, राजदीप, हरपाल, रणबीर, बालेश, मोहर सिंह, पंकज, सुभाष, जोगिंद्र, भोपाल, राजेंद्र ने आरोप लगाया की विनोद तौल लिपिक ने उनके साथ डेढ़ क्विंटल की घटतौली की है। जोन सुपरवाइजर की भी मिलीभगत है। किसानों ने दोनों पर अभद्रता का आरोप लगाया। जबकि जोन इंचार्ज पक्ष का आरोप है कि किसानों ने उनके साथ अभद्रता और धक्कामुक्की की। इस संबंध में कैन जीएम अनिल अहलावत से बात करने पर उन्होंने बताया की बुधवार को तौल बंद थी, लेकिन उक्त सेंटर पर कुछ लोगों ने जबरन तौल कराने की कोशिश की। जोन इंचार्ज अनुज मलिक के साथ दुर्व्यवहार उसने ही कराया है। उसके खिलाफ तहरीर ऊन पुलिस को दी जा चुकी है। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन चौकी प्रभारी एसएन दहिया ने बताया की तहरीर आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें