उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में शराब की दुकान से वर्दी पहने यातायात पुलिसकर्मी का शराब लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में यातायात पुलिसकर्मी एक दुकान से शराब लेकर उसे थैले में रखकर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी ने हेलमेट लगाया हुआ है, जिस कारण उसका चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़ें: Shamli: कैराना से तीन दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस
यह वीडियो शनिवार रात का और धीमानपुरा स्थित एक शराब की दुकान का बताया गया है। वीडियो में दिख रहा यातायात पुलिसकर्मी उस समय ड्यूटी पर था या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा बनी हुई है।