- 10 प्रतिशत से 15 प्रतिशत घट गई सवारियों से आय
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली में जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर यूपी रोडवेज और मिनी बसाें में पिछले तीन दिनों से सवारियों का टोटा होने लगा है। सवारियां कम होने से निगम और मिनी बसों की दस से पंद्रह प्रतिशत आय प्रभावित होने लगी है। आज आठ ट्रेनें रद्द रहेगी।
शामली से सहारनपुर, शामली, बडौत, लोनी, मुजफ्फरनगर, छुटमलपुर डिपो की 150 निगम और शामली से लोनी तक संचालित होने वाली 50 मिनी बसें प्रतिदिन दिल्ली प्रतिदिन आती और जाती है। 150 बसों की 300 से ज्यादा फेरे लोनी बॉर्डर और यूपी बॉर्डर दिल्ली गेट तक चल रहे हैं। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिल्ली में जी 20 सम्मेलन में नई दिल्ली में भारी वाहनों,ट्रेनों के स्थगित कर दिए जाने से यूपी रोडवेज, मिनी बसों में सवारियांं कम होनी शुरू हो गई हैं। सवारियां कम होने निगम की बसों की दस प्रतिशत से लेकर पंद्रह प्रतिशत प्रभावित होने लगी है।
एआरएम शामली अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि नई दिल्ली में जी 20 सम्मेलन के कारण वेस्ट यूपी के शामली, बागपत,सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिलों दैनिक सवारियां और व्यापारी उद्यमी आने वाले दो दिनों के लिए दिल्ली नही जाना चाहते हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में भारी और हल्के वाहनों पर पाबंदी लगने से उन्हें लग रहा है कि दिल्ली जाने से उनके वाहन फंस सकते हैं। दिल्ली-लोनी सीमा तक जाने वाहनो और सवारियों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, उत्तर रेलवे ने दिल्ली में जी 20 सम्मेलन के कारण शुक्रवार- शनिवार और रविवार को सवारियों को सचेत कर चुके हैं कि जी 20 सम्मेलन के दौरान सवारियां यात्रा करने से पहले रेलवे की हेल्प लाइन से जानकारी करने के बाद यात्रा करें।
ट्रेनों और यूपी रोडवेज और प्राइवेट साधनों से यात्रा करने वाली सवारियां बीच अधर में फंस सकते हैं। जरा सोच समझकर ट्रेनों और बसाें सफर करें। हालांकि, नई दिल्ली में ट्रेेनों और बसों के संचालन में पाबंदी लगने से सिर्फ यूपी रोडवेज की बसे लोनी और यूपी गेट के बॉर्डर तक जाएगी।
आठ ट्रेनें स्थगित,16 ट्रेनों का होगा संचालन
शामली। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली जी- 20 सम्मेलन चलने के कारण दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर रविवार को आठ ट्रेनें स्थगित रहेंगी। 16 ट्रेनें चालू रहेगी। उन्होंने बताया कि 05000 शामली- दिल्ली ट्रेन पिछले छह माह से स्थगित चल रही है।
दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर स्थगित होने वाली ट्रेनें
-05000 शामली- दिल्ली जनता एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
- 01617- 01618- दिल्ली- शामली सेवा सर्विस
-01620- शामली- दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल
-0401920- दिल्ली-शामली दिल्ली स्पेशल
- 04023- 04024- दिल्ली- कासिमपुर खेडी दिल्ली स्पेशल