फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रेनिंग के दौरान टैंक की चपेट में आकर शामली का जवान शहीद, हिसार से आज दोपहर गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Sun, 22 Nov 2026 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि भाज्जु गांव निवासी मनीष सेना में लांस नायक के पद पर तैनात थे
विज्ञापन
भारतीय सेना (प्रतीकात्मक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में शामली के भाज्जु गांव निवासी जवान मनीष शहीद हो गए। हिसार के भोजराज गांव में शनिवार दोपहर ट्रेनिंग के दौरान अचानक टैंक जवान मनीष और बदायूं निवासी एक अन्य जवान अंकुश के ऊपर चढ़ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष के शहीद होने की सूचना मिलते ही भाज्जु गांव में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि भाज्जु गांव निवासी मनीष सेना में लांस नायक के पद पर तैनात थे। शनिवार दोपहर हिसार के भोजराज गांव में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान अचानक टैंक उनके और बदायूं निवासी जवान अंकुश के ऊपर चढ़ गया। हादसे में दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हिसार प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी को घटना की सूचना दी गई है।

दोपहर तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर तक शहीद मनीष का पार्थिव शरीर गांव पहुंच जाएगा। इसके बाद सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


मिलनसार स्वभाव के थे मनीष
जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम प्रधान बॉबी ने बताया कि मनीष बेहद मिलनसार स्वभाव के थे। जब भी छुट्टी पर गांव आते थे तो ग्रामीणों से मिलकर ही जाते थे। उनके शहीद होने की खबर से पूरे गांव में गम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें