क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोर क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता है। छात्र ने परिजनों के साथ डीएम को शिकायती पत्र देते हुए विद्यालय में ही पढ़ने वाले कुछ युवकों पर लूडो खेलते समय विवाद हो जाने पर मारपीट व कुकर्म किए जाने का आरोप लगाया था।
आरोप था कि उसके पुत्र के क्लास के तीन छात्रों ने निवस्त्र करके कुकर्म किया था। इसकी शिकायत सीनियर छात्रों से की तो उन्होंने भी दोबारा मानसिक दबाव बनाते हुए कुकर्म किया। यहीं नहीं कक्षा 11 के छात्रों ने भी इस बात की जानकारी लगने का फायदा उठाते हुए विद्यालय की छत पर ले जाकर कुकर्म किया और पुलिस या शिक्षकों को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छत से लटका दिया।
आरोप है कि यह घटना गत 25 जुलाई से लेकर 17 अगस्त के बीच हुई। करीब 23 दिनों तक मानसिक परेशानी को झेलते हुए छात्र ने गत 20 अगस्त को घटना की जानकारी शिक्षकों को दी। जिससे वहां हडकंप मच गया और छात्रों को 15 दिन के लिए निलंबित कर उनके घर भेज दिया गया।