उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस द्वारा अमानवीयता करने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। चार दिन पहले कपड़ा व्यापारी की माैत के बाद पुलिस शव को ई रिक्शा में रखकर ले गई थी।
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में पुलिस को शव के साथ अमानवीयता करना भारी पड़ गया। यहां जलालाबाद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से कपड़ा व्यापारी योगेश की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस शव को ई रिक्शा में अमानवीय तरीके से लेकर गई। मामले में एसपी रामसेवक गौतम ने शुक्रवार की देर रात तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि हेड कांस्टेबल हरीश कुमार ,अनिल कुमार और मोहम्मद समरयाब को निलंबित किया गया है ।कहा कि लापरवाही और अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी । गौरतलब है कि चार दिन पूर्व कपड़ा व्यापारी के शव को ले जाने में पुलिसकर्मियों ने आमानवीयता दिखाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।