फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वेस्ट यूपी के 149 विद्यालयों में 10 से भी कम विद्यार्थियों के नामांकन

Sat, 03 Aug 2024 04:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भले ही शासन ने सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में विभागीय अधिकारियों को विद्यार्थियों के अधिक से अधिक नामांकन कराने के निर्देश दिए हो मगर वेस्ट यूपी के शामली, बागपत , मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर समेत विभिन्न जिलों के 149 स्कूलों में अभी भी दस से कम ही बच्चों के नामांकन है। अब उक्त स्कूलों के जहां समायोजन की तैयारी है वहीं नामांकन बढ़ाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

भेजी गई रिपोर्ट में सबसे अधिक बिजनौर के 47 स्कूलों में दस से कम बच्चों का नामांकन हैं। जबकि बागपत में सिर्फ एक स्कूल ऐसा है, जिनमें दस से कम बच्चे हैं। जबकि शामली के छह स्कूलों में बच्चों की संख्या दस से कम है। मुजफ्फरनगर के 13, सहारनपुर के 11, संभल के 3, रामपुर के 23, मुरादाबाद के 15, मेरठ के 15, हापुड़ के तीन, बुलंदशहर के 12 स्कूलों में बच्चों की संख्या दस से कम है। संवाद
यह बोले अधिकारी
जिले के 6 स्कूलों में बच्चों की संख्या दस से कम हैं। ऐसे स्कूलों के बच्चों और अध्यापकों का दूसरे स्कूलों में समायोजन कराया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। अन्य को नामांकन बढ़ाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

लता राठौर, बीएसए शामली
जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या 10 से कम है उनकी समीक्षा की जा रही है। संबंधित बीईओ को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साथ ही नामांकन बढ़ाने को भी कहा गया है। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कुमारी कोमल, बीएसए, सहारनपुर
जानिए... किस जिले के कितनों स्कूलों में दस से कम नामांकन
जिले का नाम दस से कम नामांकन वाले स्कूलों की संख्या
शामली 6
सहारनपुर 11

संभल 3

रामपुर 23

मुजफ्फफरनगर 13

मुरादाबाद 15

मेरठ 15

हापुड़ 3

बुलंदशहर 12

बिजनौर 47

बागपत 1


किस स्कूलों में कितने नामांकन, कुछ मामले
बागपत में गूंगाखेड़ी के प्राइमरी विद्यालय में सिर्फ छह नामांकन है।
शामली के कैराना के डेरा सरदान में 8, शाहपुर में 8, सूरजपुरा में 8, बादशाहपुर में 5
सहारनपुर के मोहम्मदपुर ग्रांट कंपोजिट स्कूल में 9, रामनगर में 9, अमरपुर और बहलोलपुर में 5
मुजफ्फरनगर के खतौली मोगपुर प्रथम में 9, फरीदपुर में 9, कुतबी प्रथम में 7, रामनगर में 7, कंपोजिट स्कूल मथेड़ी में 6, पांचली में 6 मलकपुरा में 6, मारकपुर में 5, मीरपुर खुर्द में 3, आलमपुर में 2, पलडा में 2
मेरठ के बुद्ध भोला में 2, जयदेवी नगर में 2, हंसपुर पारसपुर में 3, बुनियादपुरा में 4
बिजनौर के कंपोजिट स्कूल रुस्तमपुर ढाकी में 1, खैरुल्लापुर में 2, सरदारपुर में 3, रायपुरी देवानंद में 3, कंपोजिट स्कूल जलालपुर में 4, गांधी प्राइमरी स्कूल में चार ही बच्चो के नामांकन है।

कहीं अध्यापक अधिक तो कहीं बच्चे
शामली के बादशाहपुर में पांच बच्चों को तीन अध्यापक पढ़ा रहे हैं। वहीं सेंहटा में 50 बच्चों पर पांच अध्यापक हैं। जलालाबाद में 250 शिक्षकों पर सिर्फ दो बच्चे हैं। सूरजपुर में 8 बच्चों पर तीन अध्यापक तैनात हैं। भैंसानी इस्लामपुर में 500 बच्चों पर दो, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुल्लापुर में 90 पर एक, सोंटा रसूलपुर में 121 बच्चों पर सिर्फ एक अध्यापक तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें