फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में बड़ी घटना: नहर में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, दोनों के परिवारों में मचा कोहराम

Fri, 22 Oct 2021 03:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां दो मासूम बच्चों की नहर में गिरने से मौत हो गई। दोनों के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नहर में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनेना में दो मासूम बच्चों की नहर में गिरने से मौत हो गई। दोनों बच्चे गुरुवार शाम से लापता थे। परिजन कल से ही उनकी तलाश कर रहे थे। वहीं शुक्रवार को दोनों के शव नहर की झाल में फंसे मिले।

विज्ञापन


धनेना निवासी कंवरपाल का सात वर्षीय पुत्र हिमांशु व जगपाल का आठ वर्षीय पुत्र राम भरोसे गुरुवार की शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ नहर के पास घूमने गए थे। देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। अन्य बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नहर की झाल के पास गए थे। जिस पर परिजनों ने देर रात झाल पर बच्चों की तलाश की। वहीं सुबह दोनों बच्चों के शव झाल में फंसे दिखे।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसआई कमल किशोर, दीवान परविंदर सिंह व गुलफाम ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को नहर से बाहर निकलवाया। बच्चों को मृत देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर गढ़ी पुख्ता पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर, परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम शव अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें