फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गठवाला खाप के थांबेदारों की पंचायत टली, चौधरी बाबा बलजीत सिंह बोले- महापंचायत में जो जाना चाहता है, वह जाए

Tue, 31 Aug 2021 08:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

महापंचायत के लिए मंगलवार को शामली में होने वाली गठवाला खाप के थांबेदारों की पंचायत टल गई। गठवाला के चौधरियों ने कहा कि जो भी पांच सितंबर को महापंचायत में जाना चाहता है वह जा सकता है, लेकिन गठवाला खाप की तरफ से कोई फरमान नहीं है।
विज्ञापन
खाप चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए गठवाला खाप के थांबेदारों की पंचायत टल गई है। हरियाणा और यूपी गठवाला खाप के चौधरियों ने कहा कि पांच सितंबर की पंचायत में जो जाना चाहता है, वह जा सकता है, मगर इसे खाप का फरमान न समझें।

विज्ञापन


हरियाणा गठवाला खाप के चौधरी बोले...
गठवाला खाप हरियाणा के चौधरी बाबा बलजीत सिंह का कहना है कि वह किसान समर्थक हैं। उन्होंने हरियाणा में खाप के चौधरियों को खुली छूट दे रखी है कि किसान संयुक्त मोर्चा की पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में जो जाना चाहते हैं, तो वह जा सकते हैं, मगर यूपी गठवाला खाप के चौधरियों को यह निर्देश दिए हैं कि वह खाप के सभी थांबेदारों के साथ बैठकर निर्णय कर लें। पंचायत में जाने का अधिकार गठवाला खाप के चौधरी और थांबेदार को है। 

हरियाणा खाप के चौधरी के कहने के बाद यूपी गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने साफ कर दिया है कि अब समय अभाव के कारण थांबेदारों की पंचायत नहीं होगी। खाप का जो व्यक्ति पंचायत में जाना चाहता है, वह जा सकता है। मंगलवार को गठवाला खाप हरियाणा के चौधरी बाबा बलजीत सिंह ने फोन पर बताया कि वह बुखार से पीड़ित है। वह बुखार होने से गठवाला खाप की कुड़ाना पंचायत में शामिल नहीं हुए है। उनका कहना है कि सामाजिक दायित्व है कि भाईचारा आपस में बना रहे।
विज्ञापन


उधर, गठवाला खाप यूपी के 52 गांव के चौधरी राजेंद्र सिंह लिसाढ़ ने कहा कि समय के अभाव में खाप चौधरियों की पंचायत नहीं होगी। गठवाला खाप का कोई भी व्यक्ति पांच सितंबर की किसान पंचायत में जाना चाहता है, वह पंचायत में जाए। लेकिन गठवाला खाप की ओर से मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत के लिए कोई घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें