शामली में अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल।
- फोटो : amar ujala
शामली जनपद के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी युवक का सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो और फोटो वायरल हुआ है। वीडियो पर राजू राणा लिखा हुआ है।
बताया जाता है कि युवक रौब गालिब करने के लिए आए दिन हथियारों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है। वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीओ थानाभवन अमित सक्सेना का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी की तलाश भी की जा रही है।